PratahkalLive -Old man Suicide
डूंगरपुर (प्रा.सं.) । चौरासी थाना क्षेत्र के माल गाँव मे एक परिवार के मुखिया द्वारा पेड़ की टहनी से फंदा पर लटक कर अपनी जान देने की घटना सामने आई है। मामले के जाँच अधिकारी के मुताबिक माल गाँव के कांतिलाल पिता भावा बुझ बीती रात परिवार के साथ रात का खाना खा कर बिस्तर पर सोने चला गया था। सुबह 6 बजे मृतक की पत्नी ने अपने बेटे को जगाकर बताया कि तेरे पिता खाट पर सोये हुए नही है जरा देख कहा गए। जिस पर बेटा भूपेंद्र पिता की तलाश करते हुए घर के पिछवाड़े की तरफ गया जहां नीम के पेड़ की टहनी से लगे रस्सी के फंदे से उसके पिता लटक रहे है। परिवार वालो को बुलाकर रस्सी काट मुखिया को नीचे उतारा और देखने पर मुखिया की मृत्यु हो चुकी थी।
निजी वाहन से परिजनों ने मृतक के शव को जिला अस्पताल लाये जहां लाश को मोर्चरी में रखवाया तथा पुलिस ने बेटे भूपेंद्र से कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्त करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Next Story