✕
कुंभलगढ़ विधायक ने किया पीएम मोदी का स्वागत
By EditorialPublished on
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाथद्वारा आगमन पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री, भाजपा (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी (C. P. Joshi) और प्रदेश महामंत्री व राजसमंद की सांसद दिया कुमारी के साथ स्वागत किया।

x

आमेट : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाथद्वारा आगमन पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री, भाजपा (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी (C. P. Joshi) और प्रदेश महामंत्री व राजसमंद की सांसद दिया कुमारी के साथ स्वागत किया। मेवाड़ और मारवाड़ से जो जनसैलाब उमड़ा उसका नजारा देखने लायक था। कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 हज़ार लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने । कुम्भलगढ़ - आमेट के हर गाँव से लोग मोटरसाइकल, कार, टैक्सी और बसों में सवार होकर थाली-माँदल बजाते हुए स्टेडियम पहुँचे ।
Next Story
Related News
X

