✕
आईआईटी जोधपुर में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रायोजित आयुरटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का उद्घाटन
By EditorialPublished on
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) जोधपुर (Jodhpur) द्वारा आज भारत सरकार (Government) के आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) द्वारा प्रायोजित आयुरटेक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का उद्घाटन किया गया। सीओई आयुरटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) के स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटासाइंस में स्थापित किया गया है । इस केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य लोगों के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रारंभिक उपचार के लिए सटीक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के लिए एआई-संचालित एकीकृत ढांचा स्थ

x

जोधपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) जोधपुर (Jodhpur) द्वारा आज भारत सरकार (Government) के आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) द्वारा प्रायोजित आयुरटेक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का उद्घाटन किया गया। सीओई आयुरटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) के स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटासाइंस में स्थापित किया गया है । इस केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य लोगों के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रारंभिक उपचार के लिए सटीक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के लिए एआई-संचालित एकीकृत ढांचा स्थापित करना है।
आयुरटेक सीओई का उद्घाटन मुख्य अतिथि, वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, और प्रो. शांतनु चौधरी, निदेशक, आईआईटी जोधपुर, ने संस्थान के फैकल्टी और कर्मचारियों की उपस्थिति में किया। सेंटर फॉर आयुरटेक स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में अपनी तरह की अद्वितीय पहल है जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल स्वास्थ्य, एआईऔर बहु- ओमिक्स प्रौद्योगिकियों का एक साथ उपयोग करते हुए ‘साक्ष्य - आधारित आयुर्वेद' से समाधानों को खोजने पर कार्य किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह (Opening ceremony) के दौरान भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा 'आयुर्वेदविज्ञान' स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का भविष्य है । मैं इस पहल के लिए आईआईटी जोधपुर को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि इससे शोधकर्ताओं को स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में मदद मिलेगी। मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में यह केंद्र बड़े पैमाने पर जनता की भलाई के लिए विभिन्नशोध परियोजनाओं को सफल परिणामों में बदलेगा ।
आईआईटी जोधपुर द्वारा आयुरटेक केंद्र के लिए लगभग 3,760 वर्गफुट का एक निर्मित स्थान प्रदान किया गया है जिसका उपयोग फेनोटाइपिंग, मॉलिक्यूलरबायोलॉजी, केमिस्ट्री, डिवाइस डेवलपमेंट फैब्रिकेशन और कैरेक्टराइजेशन इत्यादि में किया जाएगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
