✕
श्रीनगर में 22 - 24 मई तक होगा जी-20 शिखर सम्मेलन
By EditorialPublished on
श्रीनगर (Srinagar) में 22 से 24 मई तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है। सम्मेलन का आयोजन डल झील के किनारे बने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (Sher-e-Kashmir International Conference) सेंटर में किया जाएगा।

x

श्रीनगर : श्रीनगर (Srinagar) में 22 से 24 मई तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है। सम्मेलन का आयोजन डल झील के किनारे बने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (Sher-e-Kashmir International Conference) सेंटर में किया जाएगा। इस दौरान झेलम नदी और डल झील में मरीन कमांडो (मार्कोस) की तैनाती की जाएगी। संभावित आत्मघाती हमलों को रोकने के लिए एनएसजी (N.S.G) की टीमें कार्यक्रम स्थलों पर तैनात होंगी। इनके साथ एसओजी भी होगी। उधर, बैठक से पहले घाटी से कश्मीरी पंडितों और अन्य गैर मुसलमानों का पलायन शुरू हो गया है। वे अस्थाई रूप से रहने के लिए जम्मू चले गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों (Security officers) ने कश्मीरी पंडित (Kashmiri pandit) और अन्य गैर- मुस्लिम कर्मचारियों को कार्यालयों और आवासों तक ही सीमित रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं जाने के लिए कहा है। उन्हें अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है।
एक पंडित कर्मचारी ने कहा- किसी ने हमें जाने के लिए नहीं कहा, लेकिन हमें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हमारे पास पहले के उदाहरण हैं जहां किसी बड़े कार्यक्रम से पहले अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया। बैठक खत्म होने के बाद हम वापस आ जाएंगे।
श्रीनगर के आस-पास के जिलों में भी बढ़ाई गश्त
निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी शहर भर में हाईटेक ड्रोन से कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। कई जगहों पर सुरक्षा चौकियां बनाई हैं। पुलिस व सीआरपीएफ ने श्रीनगर के साथ-साथ आसपास के जिलों में गश्त बढ़ा दी है। सीआरपीएफ कार्यक्रम स्थल के पास खोजी कुत्तों की मदद से विस्फोटकों की खोज का अभ्यास कर रही है। श्रीनगर व कार्यक्रम स्थल पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कंट्रोल ऑफिस भी बनाए गए हैं। बैठक के मद्देनजर श्रीनगर को और खूबसूरत बनाया जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
