✕
फर्जी कस्टम अधिकारी ने महिला से की 3.6 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
पुलिस सब-इंस्पेक्टर की बीवी को फर्जी कस्टम अधिकारी (Fake custom officer) ने सस्ता गोल्ड बेचने का झांसा देकर 3.6 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया है।

x

मुंबई । पुलिस सब-इंस्पेक्टर की बीवी को फर्जी कस्टम अधिकारी (Fake custom officer) ने सस्ता गोल्ड बेचने का झांसा देकर 3.6 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया है। आरोपी ने महिला को बताया था कि वह कस्टम विभाग का एक उच्च अधिकारी है और उसे सोना पकड़वाने के बदले ईनाम के तौर पर 90 ग्राम गोल्ड मिला है जो वह सस्ते दामों पर बेचना चाहता है।
एमआरए मार्ग पुलिस (Police) ने मनीषा अनिल कारे (25) की शिकायत पर आरोपी वैभव नरडे (32) के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मनीषा के मुताबिक, नरडे से उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिये हुआ था। नरडे ने उसे बताया था कि वह कस्टम्स विभाग में बतौर उच्च अधिकारी कार्यरत है। नरडे ने अपने पास काफी सारा सोना होने की बात बताते हुये सस्ते दामों पर सोना बेचने की पेशकश मनीषा को थी। नरडे के मुताबिक, उसका यह सोना उसके एक जूलर के पास है जहां से सोना खरीदा जा सकता है और इसके बदले में बाकायदा जूलर द्वारा रसीद भी जारी की जायेगी। इस तरह मनीषा से आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिये 3.6 लाख रुपये ऐंठ लिये । इसके बाद वह मनीषा के संपर्क में आने से बचने लगा। बाद में मनीषा और उसके पति ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का पति मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की लोकल आर्म्स डिवीजन में बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत है।
Next Story
Related News
X

