PM Narendra Modi
चित्तौड़गढ़ : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाथद्वारा आगमन पर डबोक एयरपोर्ट (Airport) पर उदयपुर (Udaipur) से दिल्ली (Delhi) लौटते समय भेंट कर स्वागत करने वाले चित्तौड़गढ़ के भाजपा नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन जीनगर, ललित ओस्तवाल, अरबन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष व उदयपुर देहात जिला संगठन प्रभारी डॉ आई एम सेठिया शामिल थे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी से परिचय कर राष्ट्र नायक का अभिवादन किया। विदाई के क्षणों में उदयपुर जिले के विधायक व नेता जिले के प्रशासनिक अधिकारी आदि मोजूद थे।
Next Story