Jodhpur Development Authority
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं (Different important schemes) के भूखण्डों की ई-नीलामी के क्रम में माह मई- जुलाई 2023 ई-नीलामी कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। कार्यक्रम अनुसार बुधवार से विभिन्न योजनाओं के भूखण्डों को क्रय करने हेतु नियमानुसार धरोहर जा सकती हैं। राशि जमा करवाकर ऑनलाईन बिड लगाते हुए ई- नीलामी में भाग लिया जा सकता है।
निदेशक वित्त जेडीए (JDA) दशरथ कुमार सोलंकी ने बताया कि ई-नीलामी कार्यक्रम अनुसार आवेदकों द्वारा प्राधिकरण की महत्वकांक्षी विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर "बी" के भूखण्ड संख्या 1, 133, 154, 317 एवं 318 हेतु बुधवार दिनांक 17 मई प्रातः 11 बजे तक धरोहर राशि जमा करवायी जा सकती है। नियमानुसार धरोहर राशि जमा करवाने के पश्चात् उपरोक्त भूखण्डों हेतु ऑनलाईन बिड लगाते हुए ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है। सेक्टर "बी" के भूखण्ड संख्या 1, 133, 154, 317 एवं 318 हेतु गुरूवार, 18 मई को 12:30 बजे तक ऑनलाईन बिड लगायी जा सकती है। जेडीए द्वारा उक्त भूखण्डों हेतु न्यूनतम विक्रय दर 18500/- प्रति वर्गमीटर रखी गयी है। ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें प्राधिकरण की वेबसाईट urban.rajasthan.gov.in/joda पर देखी जा सकता है।
जेडीए द्वारा 10 मई 2023 से 26 जुलाई 2023 तक जारी ई-नीलामी कार्यक्रम के अन्तर्गत जेडीए की महत्वकांक्षी विवेक विहार आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टर, विजयराजे नगर योजना, मण्डलनाथ आवास योजना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विहार आवासीय योजना, सुन्दरसिंह भण्डारी नगर आवासीय योजना आवासीय योजना, राज्य कर्मचारी आवासीय योजना, गंगा विहार योजना, अरणा विहार योजना, झरणा विहार योजना, आनन्द विहार योजना के विभिन्न आवासीय भूखण्डों तथा परिवहन नगर आंगणवा/ ट्रांसपोर्ट/ऑटोमोबाईल नगर योजना, खसरा संख्या 269 कुड़ी भगतासनी मुख्य पाली रोड़ स्थित व्यवसायिक भूखण्डों की भी भव्य नीलामी की जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story