IPL 2023 - RCB
आईपीएल 2023 (IPL 2023) के कुल 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं और लीग स्टेज में 15 मैच अभी बाकी हैं। जहां गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) टॉप दो पोजीशन पर बेहद मजबूती के साथ विराजमान हैं। तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग- लगभग खत्म हो चुकी हैं। यानी प्लेऑफ के आखिरी दो स्थानों के लिए टक्कर है। सात टीमों के बीच या फिर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अभी नौ टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। जिस तरह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और केकेआर (KKR) की टीमें वापसी करती नजर आ रही हैं, उस लिहाज से अभी भी अंतिम चार टीमों के नामों पर अनुमान लगाना आसान नहीं है। फिलहाल पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार झेलने के बाद आरसीबी की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम को अपने 11वें मुकावले में छठी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी गर्त में जाती नजर आईं। लेकिन ऐसा नहीं है, अभी भी विराट कोहली
(Virat Kohli)
की यह टीम अंतिम 4 में जगह बना सकती है। उसके कई समीकरण हैं, जिस पर हम इस खबर में विस्तार से बात करेंगे। उससे पहले यह बता दें कि, आरसीबी को अभी अपने बचे हुए तीन मुकाबले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) (14 मई), सनराइजर्स हैदराबाद (18 मई) और गुजरात टाइटंस (21 मई) से खेलने हैं। यानी सफर आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं है।
कैसे अंतिम - 4 में जगह बनाएगी आरसीबी ?
आरसीबी (RCB) को सबसे पहले तो अपने सभी तीनों बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे। मौजूदा समय में टीम 11 में से पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। ऐसे में इन चारों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। उसके लिए आरसीबी को अपने बचे हुए एक मुकाबले में राजस्थान को मात देनी होगी। जिससे संजू सैमसन की टीम की उम्मीदें खत्म हो सकती हैं और फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली यह टीम प्लेऑफ के लिए मजबूत हो सकती है। इसके अलावा सनराइजर्स को भी हराकर आरसीबी उसे बाहर करके खुद के रास्ते मजबूत कर सकती है। फिर असली चुनौती होगी गुजरात टाइटंस की जिसे हारकर बेहद फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन आरसीबी को वो मैच जीतने से फायदा हो सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story