✕
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जयंत पाटिल से होगी पूछताछ
By EditorialPublished on
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज से संबंधित कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले के संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) को पूछताछ के लिए बुलाया है।

x

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज से संबंधित कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले के संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) को पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशिशयल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर एक जांच कर रहा है। यह जांच आईएल एंड एफएस समूह की कोहिनूर सीटीएनएल में इक्विटी निवेश से संबंधित है। कोहिनूर सीटीएनएल दादर में कोहिनूर स्क्वॉयर टॉवर का निर्माण कर रहा है। इसी मामले में ईडी को जयंत पाटिल से पूछताछ करनी है। जयंत पाटिल शरद पवार (Sharad Pawar) के करीबी हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया है।
Next Story
Related News
X

