✕
मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी का किया स्वागत
By EditorialPublished on
मावली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने महंगाई राहत केम्प का अवलोकन करने के पश्चात हुई आमसभा में मावली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु 7 घोषणाएं की। घोषणाओं के लिए मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्करलाल डांगी के अथक व अनवरत प्रयासों के लिए खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (Congress committee) अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत

x

फतहनगर : मावली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने महंगाई राहत केम्प का अवलोकन करने के पश्चात हुई आमसभा में मावली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु 7 घोषणाएं की। घोषणाओं के लिए मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्करलाल डांगी के अथक व अनवरत प्रयासों के लिए खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (Congress committee) अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्करलाल डांगी को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेमली ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल व संगठन महासचिव मांगीलाल प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पदाधिकारियों का मनोनयन : प्रधान पुष्करलाल डांगी व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत (Mahendra Singh Ranaut) की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए लहर सिंह देवड़ा, मेड़ता, रामेश्वर वैष्णव, चिरवा, शान्तिदास वैष्णव, धोलीमगरी को उपाध्यक्ष, रवि कुमार पालीवाल डबोक, दीपक चोरडिया देबारी व भंवर लाल गाडोलिया मागथला को महासचिव, महेन्द्र कुमार चौधरी नांदवेल, हेमन्त कुमार खटीक साकरोदा, फतहसिंह देवड़ा जिंक स्मेल्टर, विक्रम सिंह सोलंकी बेदला कला, मोहन लाल गायरी अम्बेरी, मोनिका सालवी घासा, दिनेश शर्मा चंदेसरा को सचिव बनाया गया जबकि दिनेश खींची, नांदवेल को सोशियल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
Next Story
Related News
X

