Maharashtra Government Cabinet Expansion - CM Eknath Shinde
मुंबई ( प्रा.सं.) । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने गुरूवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार (Maharashtra Government Cabinet Expansion) जल्द किया जाएगा। शिंदे और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) समूह के बीच शिव सेना (Shiv Sena) को लेकर लड़ाई के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिंदे ने कहा, ‘आज सत्य की जीत हुई है। उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी सरकार को गैर संवैधानिक करार दिए जाने को लेकर कहा कि उच्चतम न्यायालय ने प्रमाणित कर दिया है कि उनकी सरकार वैधानिक है। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, हमने अपने धनुष और तीर की रक्षा की है और बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर स्थापित पार्टी की है। वहीं, आपने सत्ता के लिए, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अपने आदर्शों को गिरवी रख दिया था। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने शिव सेना के अधिकतर विधायकों का समर्थन खो दिया था । इस वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया था, जैसा कि वह दावा कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story