✕
किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार...
By EditorialPublished on
गुरुवार को सायंकाल श्याम युवा सेवकों (Shyam Yuva Sevaks) की ओर से सेक्टर 14 मे आयोजित श्री खाटूश्याम भजन कीर्तन (Shri Khatushyam Bhajan Kirtan) सन्ध्या मे केमिता राठौड़ ने जैसे ही गाया किस्मत वालो को मिलता है श्याम तेरा दरबार... माताऐ बहने झूम झूमकर नाचने लगी । केमिता ने तेरे दर पे आके मुझे क्या मिला..., म्हारे कालजे री कोर प्यारा प्यारा चितचोर.., हारे का साथ निभाये प्रेमी को गले लगाये..

x

उदयपुर : गुरुवार को सायंकाल श्याम युवा सेवकों (Shyam Yuva Sevaks) की ओर से सेक्टर 14 मे आयोजित श्री खाटूश्याम भजन कीर्तन (Shri Khatushyam Bhajan Kirtan) सन्ध्या मे केमिता राठौड़ ने जैसे ही गाया किस्मत वालो को मिलता है श्याम तेरा दरबार (Shyam Tera Darbar)... माताऐ बहने झूम झूमकर नाचने लगी । केमिता ने तेरे दर पे आके मुझे क्या मिला..., म्हारे कालजे री कोर प्यारा प्यारा चितचोर.., हारे का साथ निभाये प्रेमी को गले लगाये.. आदि श्याम रचनाएं सुनाई। जयपुर से आई नीशा शर्मा ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है... फंसी भंवर मे थी मेरी नैया..., श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है..... आदि अनेक भजनो से मन्त्रमुग्ध कर दिया। उदयपुर (Udaipur) के आनन्द अनिल शर्मा ने श्याम चरणो मे दे दो ठिकाना ... तथा एक आस तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है.., इतिशा गोयल ने पानी है सर से ऊपर जो मागोगें मिलेगा... लता सोनी ने जो खेल गऐ प्राणो पर श्री राम के लिए. तथा दरबार हजारो है एसा दरबार कहां है ..., , अंजलि आचार्य ने मेरे बिगडे मेरे बाबा बनायेगे.. इसी प्रकार प्रतीक माहेश्वरी ने आयो सांवरियो सरकार नीले पे चढके... से भजन की प्रस्तुती दी। कन्हैया ने राधे रानी के बहुत सुंदर भाव भरे भजन कृपा बरसाओ राधे रानी बरसाने बुलालो... सुनाया। देर रात जैसे ही कोलकाता (Kolkata) के सौरभ शर्मा ने बड़ी उम्मीद लेकर के तेरे द्वार आया हूं... भक्तो का सैलाब जय श्रीश्याम के उद्घोष के साथ झूमने लगा। श्याम प्रेमियो ने तालियो की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। उसके बाद कि श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो.., मुझे श्याम तुम यों भुला ना पाओगे.. जो मांगोगे मिलेगा अर्जी लगा के तो देखो.. जैसे दो घंटे तक लगातार एक से बढ़कर एक सुपर हीट भजनों से एसा समा बान्धा कि भक्त उठने का नाम ही नहीं ले रहे थे। पूरे समय महिलाऐ युवा सेवक भक्त नाच नाचकर बाबा को रीझा रहे थे, थकान तो दूर दूर तक नजर नही आई। इससे पूर्व स्थानीय कलाकार हीना भाटी ने गणेश जी के भजन से कीर्तन का श्री गणेश किया । इन्दौर के लखन एण्ड म्यूजिकल ग्रुप (Lakhan And Musical Group) ने जोरदार संगतकर समा बांध दिया। प्रारम्भ में हिम्मत सिंह एंव दुर्गा कंवर राठौड के सानिध्य मे रूप सिंह व राजू शर्मा ने सीमा द्वय के साथ श्री श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित की। जयपुर (Jaipur) के राहुल गोपाल ने श्याम बाबा को स्वर्ण रजत जड़ित कुण्डल हार मुकुट छत्तर आदि धराकर नयनाभिराम भव्य श्रृंगार किया। बाबा को छप्पन तरह के व्यंजनो के साथ खीर चूरमा पचंमेवा तुलसी पंचामृत का भोग धराया गया जो देर रात आरती के पश्चात भक्तो को परोसा गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
