✕
टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, दो दोस्तों की मौत; एक घायल
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (High Speed Motorcycle) के एक पुल के खंभे से टकरा जाने से दो दोस्तों की मौत हो गई और एक अन्य नाबालिग घायल हो गया।

मुंबई । मुंबई (Mumbai) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (High Speed Motorcycle) के एक पुल के खंभे से टकरा जाने से दो दोस्तों की मौत हो गई और एक अन्य नाबालिग घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि फैमिली कोर्ट के सामने स्थित पुल पर जब दुर्घटना हुई तब तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में बाइक सवार फैयाज अंसारी (30) व नावेद इदरीसी (23) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनके 17 वर्षीय दोस्त को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी उपनगर के शिवाजी नगर में बैगनवाड़ी के रहने वाले ये तीनों माहिम और बांद्रा इलाकों में घूमने गए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उपनगरों में यात्रा करने के बाद वे घर लौट रहे थे जब दुर्घटना हुई। उन्होंने आगे कहा कि बीकेसी पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और घटना की जांच की जा रही है।
Next Story
Related News
X



