PratahkalLive - Dudeshwar Mahadev
पाली । जिले के गांव सरथुर में नीलकंठ पर्वत पर स्थित दुदेश्वर महादेव (Dudeshwar Mahadev) मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की छठीं वर्षगांठ पर मेला व एक शाम दूदेश्वर महादेव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर ग्राम वासियों में उत्साह की लहर देखी जा रही है।
महोत्सव का आगाज शुक्रवार को भक्ति संध्या के साथ होगा। इसमें भजन गायिका आशा वैष्णव अपनी टीम के साथ भगवान शिव के चरणों में शब्द पुष्प अर्पित करेंगे। मनोज रिया एंड पार्टी द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों सहित भगवान शिव के रूद्र अवतार की झांकी दिखाई जाएगी। शनिवार सुबह शोभायात्रा आयोजक नरेंद्र चौधरी के यहाँ से शुरु हो दुदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद मेला महोत्सव का शुभारम्भ होगा। स्वामी निर्मल चैतन्य पुरी महाराज, स्वामी फूलपुरी महाराज व स्वामी राजेंद्र पुरी महाराज जाडन आश्रम के सानिध्य में आयोजन होगा। ग्राम सरपंच गोविन्द पुरी गोस्वामी, कैलाश चौधरी, हरीश कुमावत सहित ग्रामवासी तैयारियों में जुटे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story