Illegal soil exploitation
कपासन : राजेश्वर बड़ा तालाब कपासन में अवैध रूप से किए जा रहे मिट्टी दोहन कार्य को रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय नागरिकों की ओर से उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कपासन नगर स्थित राजेश्वर तालाब जो कि सिंचाई विभाग के अधीन है। इस तालाब में भू माफियाओं द्वारा लगभग एक सौ बीघा जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। मिट्टी माफियाओं द्वारा दिन-रात जेसीबी एवं ट्रैक्टर चला अवैध रूप से मिट्टी का दोहन कर तीन हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर लोगों को बेचा जा रहा है। अवैध रूप से मिट्टी के दोहन करने से तालाब का पथरीला पैंदा दिखाई देने लग गया है जिसके चलते भविष्य में कभी पानी स्टोरेज नहीं हो सकेगा। मिट्टी माफियाओं के द्वारा तालाब में बड़े-बड़े खड्डे करने से मवेशियों को चरने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब का पानी मुख्य रूप से पीने के लिए एवं सिंचाई में काम आता है।
Editorial

Editorial

Next Story