Paramhans Kishangiri Maharaj Ashram
जोधपुर : दो दिवसीय वर्षीय महोत्सव में गुरुवार की शाम भजन संध्या (Bhajan Evening) हुई। इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों के साधु संत सहित श्रद्धालु शामिल हुए। वही 12 मई शुक्रवार को सुबह चरण पादुका पूजन और अभिषेक के बाद महा प्रसादी की जाएगी। जिसमें आश्रम (Ashram) परिवार से जुड़े श्रद्धालु हिस्सा लेंगे । बुधवार को पंच दशनाम किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पवित्र आनंद गिरी महाराज बिजोलाई आश्रम पहुंचे। यहां उनका आश्रम गादीपति सोमेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में अभिनंदन किया गया। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज सहित कई साधु संत आएं।
आश्रम गादीपति मंडल श्रीमहंत सोमेश्वर गिरी महाराज बताया दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जूना अखाड़ा से जुड़े साधु संत और शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के संत शामिल हुए। वहीं शुक्रवार सुबह चरण पादुका पूजन और अभिषेक किया जाएगा।
Next Story