✕
प्रधानमंत्री ने किया 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण कर सौगातें दीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नाथद्वारा पहुचे नरेंद्र मोदी ने श्रीजी प्रभु के दर्शन के बाद लाल बाग स्थित दामोदरलाल स्टेडियम (Damodarlal Stadium) में जनसभा को संबोधित किया ।
_202305111258577518.jpg)
x
_202305111258577518.jpg)
नाथद्वारा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण कर सौगातें दीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नाथद्वारा पहुचे नरेंद्र मोदी ने श्रीजी प्रभु के दर्शन के बाद लाल बाग स्थित दामोदरलाल स्टेडियम (Damodarlal Stadium) में जनसभा को संबोधित किया । जनसभा (Rally) में राज्यपाल कलराज मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री गहलोत भी मंचासीन रहे। नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे डबोक से नाथद्वारा गणेश टेकरी हेलीपेड पहुंचे जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित जनप्रतिधियों ने स्वागत किया। हजारों लोगों की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि भगवान श्रीनाथजी की जय.... भगवान श्रीजी व मेवाड़ की शूरवीरों की धरती पर एक बार पुनः आया हूं, मैंने प्रभु श्रीजी के लंबे अरसे से दर्शन कर आजादी के अमृत महोत्सव के काल में विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि के लिए कामना की है। योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जहां राष्ट्रीय राजमार्ग के उदयपुर से शामलाजी खंड को छह लेन करने से उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा को फायदा होगा, वहीं एनएच-25 के बिलाड़ा-जोधपुर खंड से जोधपुर (Jodhpur) से सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जयपुर-जोधपुर के बीच की यात्रा - अवधि में तीन घंटे की कमी आएगी तथा कुम्भलगढ़ और हल्दीघाटी जैसे विश्व विरासत स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा, श्री नाथद्वारा से नई रेलवे लाइन मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ेगी, जिससे संगमरमर, ग्रेनाइट और खनन उद्योग जैसे क्षेत्रों को मदद मिलेगी। 2014 की तुलना में राजस्थान का रेल बजट चौदह गुना बढ़ गया है। राजस्थान के 75 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकृत पहले ही पूर्ण चुका है, जबकि डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़, पाली, सिरोही और राजसमंद जैसे जिले गेज बदलने और लाइनों के दोहरीकरण का लाभ उठा चुके हैं। वह दिन दूर नहीं जब राजस्थान 100 प्रतिशत रेल विद्युतीकरण वाले राज्यों में से एक होगा।
- राजसमंद और उदयपुर में दो लेन में उन्नयन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखी
- उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आमान परिवर्तन परियोजना का शिलान्यास किया
- तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Editorial
Next Story
Related News
X
