✕
हल्दीघाटी के रणबांकुरों के सम्मान में निकाली कलश शौर्य यात्रा
By EditorialPublished on
शिव दल की और से महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) पर 15 दिवसीय मेवाड़ महोत्सव के तहत कलश शौर्य यात्रा निकाली गई। शिव दल प्रमुख मनीष मेहता (Manish Mehta) ने बताया कि प्रातः 7 बजे बड़ी संख्या में शिव दल कार्यकर्ता फतहसागर मार्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पूर्व हल्दीघाटी से लाई बलिदानी माटी से महादेव का अभिषेक किया।

x

उदयपुर : शिव दल की और से महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) पर 15 दिवसीय मेवाड़ महोत्सव के तहत कलश शौर्य यात्रा निकाली गई।
शिव दल प्रमुख मनीष मेहता (Manish Mehta) ने बताया कि प्रातः 7 बजे बड़ी संख्या में शिव दल कार्यकर्ता फतहसागर मार्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पूर्व हल्दीघाटी से लाई बलिदानी माटी से महादेव का अभिषेक किया। उसके बाद पवित्र माटी को शिव दल कार्यकर्ताओं ने कलश में भरा। हल्दीघाटी के रणबांकुरों के सम्मान में मन्दिर से शौर्य कलश यात्रा प्रारम्भ हुई व पुनः नीलकंठ महादेव मंदिर (Neelkanth Mahadev Temple) में पहुँची, जहां कलश की महाआरती की गई । शिव दल कार्यकर्ता जयकारे ओर फूल बरसाते चले । मन्दिर में शौर्य सभा हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने बलिदानी माटी पर पुष्प अर्पण कर हल्दीघाटी युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए रणबांकुरों को नमन किया। शिव दल कार्यकर्ता कल सवेरे 7 बजे शिव दल कार्यकर्ता गोगुन्दा स्थित प्रताप की राजतिलक स्थली पर पुष्पांजलि करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
