✕
पेट व फेफडों की जांच के लिए करीब 1 करोड़ की चार मशीनों का किया लोकार्पण
By EditorialPublished on
आरबीएम चिकित्सालय (RBM Hospital) में अधिक जांच व उपचार की सुविधाऐं बढाने की दिशा में एक कदम और आगे बढकर करीब 1 करोड रुपये कीमत की गैस्ट्रो एवं फेफडों की जांच की लगाई गई चार मशीनों का लोकार्पण बुधवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने विधिवत् पूजा अर्चना के साथ किया गया। चिकित्सालय में इन मशीनों के लगजाने के बाद पेट व फेफडों के मरीजों को जांच व उपचार के लिए जयपुर अथवा अन्य स्थानों पर नहीं जाना पडेगा ।

x

भरतपुर : आरबीएम चिकित्सालय (RBM Hospital) में अधिक जांच व उपचार की सुविधाऐं बढाने की दिशा में एक कदम और आगे बढकर करीब 1 करोड रुपये कीमत की गैस्ट्रो एवं फेफडों की जांच की लगाई गई चार मशीनों का लोकार्पण बुधवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने विधिवत् पूजा अर्चना के साथ किया गया। चिकित्सालय में इन मशीनों के लगजाने के बाद पेट व फेफडों के मरीजों को जांच व उपचार के लिए जयपुर अथवा अन्य स्थानों पर नहीं जाना पडेगा ।
डॉ गर्ग ने 29 लाख रुपये कीमत की कोलोस्कोपी, 25 लाख रुपये की गैस्ट्रोस्कोपी, 20 लाख रुपये की ब्रैंकोस्कोप व करीब 5 लाख रुपये कीमत की सीबी नॉट मशीनों का लोकार्पण (Inauguration of CB knot machines) किया। इस अवसर पर गर्ग ने कहा कि आगामी माहों में चिकित्सालय में और अधिक जांच मशीनें लगाई जायेगी तथा गंभीर रोगों के उपचार के लिए सुपर स्पेश्लिस्ट चिकित्साकों की सेवाऐं भी शीघ्र शुरु कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि एन्डोस्कोपी मशीन आने के बाद पेट सम्बधित जांचें शुरु हो गई हैं और उपचार के लिए सुपर स्पेश्लिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति भी हो चुकी है तथा शीघ्र ही नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी हो जायेगी। उन्होंने बताया कि आरबीएम चिकित्सालय में सुपर स्पेश्लिस्ट ब्लॉक बनने के बाद रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना प्रारंभ हो जायेगा। इस ब्लॉक का संभवतया: आगामी जुलाई माह में उद्घाटन होगा। वहीं फेफडों एवं टीबी बीमारी के रोगियों को भी अति आधुनिक जांच सुविधाऐं भी मिलना प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों का आव्हान किया कि वे सेवा ही धर्म है और सेवा ही कर्म है आधार पर अपना कार्य कर रोगियों का उपचार करें।
इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुभाष बंसल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जिज्ञासा साहनी, गेस्ट्रो सुपर स्पेशिलस्ट डॉ गिरीश धाकड, चैस्ट एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिंह, पार्षद सतीश सोगरवाल, कांग्रेस सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, शहर अध्यक्ष डॉ दयाचन्द पचौरी सहित चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।
Next Story
Related News
X

