✕
पत्नी से विवाद में पति ने लगाई फांसी
By EditorialPublished on
शहर के सविना थाना क्षेत्र में पति- पत्नी के आपसी विवाद में पति ने कमरे में फांसी पर लटक कर जान दे दी। युवक उदयपुर (Udaipur) में मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के सविना थाना क्षेत्र में पति- पत्नी के आपसी विवाद में पति ने कमरे में फांसी पर लटक कर जान दे दी। युवक उदयपुर (Udaipur) में मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था।
पुलिस के अनुसार शिव ( 29 ) पुत्र औंकार नाथ निवासी पालोदड़ा हाल मीरा कांटा के पास, तितरडी ने प्रियंका मीणा से प्रेम विवाह किया था। इन दोनों के ढाई साल का एक बच्चा भी है। ये तीनों तितरड़ी में एक कमरा किराए लेकर रह रहा था । बुधवार को उसका अपनी पत्नी से कुछ विवाद हुआ। जिस पर उसने फांसी लगाने की धमकी देते हुए अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई नवीन मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश नहीं खुलने पर झरोखे से देखा तो शिव पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतार कर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस पर मृतक की बहन मुर्दाघर पहुंची। मृतक का भाई अहमदाबाद में है उसके आने पर ही गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
