Housing commissioner's 'interaction meet'

जयपुर : राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने विश्व स्तरीय कोचिंग हब (World Class Coaching Hub) के प्रथम और द्वितीय चरण के आवंटियों के साथ बुधवार को कोचिंग हब कैंपस में आयोजित 'इंटरेक्शन मीट' (Interaction meat) में आवंटियों की शंका और समस्याओं का मौके पर समाधान किया। आवंटियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया। उल्लेखनीय है कि कोचिंग हब के प्रथम चरण का लोकार्पण आगामी जून माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा करवाया जाएगा।
आयुक्त ने कहा कि जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर हल्दीघाटी मार्ग स्थित बन रहे देश के पहले कोचिंग हब में कोचिंगों के संचालन के साथ ही लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतरीन माहौल के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग हब में छात्र - छात्राओं की सुरक्षा के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए का सर्विलांस स्ट्रक्चर विकसित किया गया है। साथ ही पुलिस चौकी और सर्विलेंस व्हीकल भी 24 घंटे तैनात रहेगा। फायर ब्रिगेड सहित सभी तरीके की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं की सुविधा के लिए पास 300 स्टूडियो अपार्टमेंट भी बनाए जा रहे हैं।
अरोड़ा ने मीट के दौरान आवंटियों द्वारा गोपालपुरा में संचालित अवैध कोचिंग संचालन के विरूद्ध कार्यवाही की मांग पर कहा कि नगरीय विकास मंत्री के निर्देश पर जेडीए द्वारा गोपालपुरा, लालकोठी, विद्याधर नगर, मानसरोवर सहित अन्य कोचिंग संचालकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। शिक्षा और छात्रों से जुड़े मामले को देखते हुए इस पर ज्यादा कठोरता नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य कठोर कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त ने कहा कोचिंग हब में तीसरे चरण के आवंटन के लिए इसी माह से 'ओपन काउंटर सेल की तर्ज पर प्रत्येक सोमवार से बुधवार तक ऑनलाइन एप्लीकेशन लगाई जा सकेगी।

Editorial

Editorial

Next Story