✕
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
By EditorialPublished on
कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाडा पोल्ट्री फॉर्म के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया ।

x

डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता) । कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाडा पोल्ट्री फॉर्म के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया । युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के हेड़ कांनि. मदनलाल ने बताया कि संचिया निवासी जयंतीलाल खराड़ी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में जयंतीलाल ने बताया कि उसके 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। चारों बच्चे डूंगरपुर शहर के शास्त्री कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। सोमवार रात करीब सवा 11 बजे उसका बेटा विवेक खराड़ी, बाइक लेकर संचिया घर लौट रहा था। इस दौरान डूंगरपुर - बिछीवाड़ा मार्ग पर बलवाड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विवेक गंभीर घायल हो गया।
Next Story
Related News
X

