✕
63 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार
By EditorialPublished on
मुंबई । टंच निकालने के लिये दी गई पूरे 63 लाख रुपये कीमत की शुद्ध सोने की एक किलो की ईंट लेकर कारीगर के फरार होने की घटना सोमवार को कालबादेवी में घटित हुई है। आरोपी का नाम राजेश खरात है।

x

मुंबई । टंच निकालने के लिये दी गई पूरे 63 लाख रुपये कीमत की शुद्ध सोने (pure gold) की एक किलो की ईंट लेकर कारीगर के फरार होने की घटना सोमवार को कालबादेवी (Kalbadevi) में घटित हुई है। आरोपी का नाम राजेश खरात है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। माझगाव (Mazgaon) में रहनेवाले कारोबारी राजकुमार (40) ने पुलिस में इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, सोमवार दोपहर को कालबादेवी में बदामवाडी में आरोपी खरात के पास शुद्ध सोने की एक किलो की ईंट टंच निकालने के लिये दी थी। आरोपी खरात यह ईंट लेकर फरार हो गया। जब तय समय पर आरोपी नहीं आया तो राजकुमार ने जांच की और उन्हें आरोपी के फरार होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Editorial
Next Story
Related News
X
