Arrested

डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । दोवड़ा थाना पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से वह नाराज था और फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि हरिलाल पुत्र थावरा परमार निवासी देवली पाल मांडव ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में हरिलाल ने बताया कि बेटी शिला परमार की शादी हरीश पुत्र मोगजी कटारा निवासी वस्सी कराता फला के साथ 9 मई को तय की थी। बेटी का पहले से ताराचंद पुत्र हुरमा रोत निवासी पाणीदरा डोलवर के साथ प्रेम संबंध था । बेटी की शादी दूसरी जगह तय होने से वह कई दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था । उसने हरीश से शादी नहीं करने और जिंदगी बर्बाद करने का मैसेज किया। इससे बेटी ने परेशान होकर 6 मई को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । थानाधिकारी हेमंत चौहान, कांनि. खुशपालसिंह, माधवसिंह, पुष्पेंद्रसिंह और रविंद्रसिंह की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी ताराचंद 23 पुत्र हुरजी रोत निवासी डोलवर उपली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ताराचंद ने बताया कि वह शीला से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।
Next Story