Udaipur
उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) शहर के आयड़ स्थित गंगूकुंड परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप (Inflation Relief Camp) में लाभार्थी नफीसा बानो को मुख्यमंत्री ने 3 करोड़वां गारंटी कार्ड सौंपा।
लाभार्थी नफिसा बानो ने मुख्यमंत्री गहलोत (Chief Minister Gehlot) का आभार व्यक्त किया और यह भी कहा कि उनसे मिलने का वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ है। गहलोत ने लाभार्थियों को चेक भी बाटे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महंगाई राहत कैंप के बेहतरिन आयोजन के लिए उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही गारंटी कार्ड (Guarantee Card) वितरित करते हुए लाभार्थियों बसंती कुमावत तथा चारुलता चतुर्वेदी से भी बात की। जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, सहित अन्य प्रबुद्धजन उनके साथ थे।
संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी विकास शर्मा भी सम्पूर्ण भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ रहे। जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने कैंप व शिविर गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Editorial

Editorial

Next Story