✕
समाज के अंतिम तबके तक पहुंचे सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ - अभय कुमार
By EditorialPublished on
महंगाई के दौर में समाज (Inflation) के अंतिम तबके तक जन कल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes) का लाभ पहुंचाना राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया है। आमजन को कैंप में रजिस्ट्रेशन करवा कर 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। यह कहना है जयपुर जिले के प्रभारी सचिव अभय कुमार का।

x

जयपुर : महंगाई के दौर में समाज (Inflation) के अंतिम तबके तक जन कल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes) का लाभ पहुंचाना राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया है। आमजन को कैंप में रजिस्ट्रेशन करवा कर 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। यह कहना है जयपुर जिले के प्रभारी सचिव अभय कुमार का। बुधवार को अभय कुमार ने कानोता के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में महंगाई राहत कैंप, तुंगा के देवगांव में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर एवं नगरपालिका बस्सी में आयोजित स्थाई महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सचिव ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये। साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद लाभार्थियों से संवाद किया और कैंप का फीडबैक लिया। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को शिविर में इंतजाम दुरुस्त रखने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश भी दिये।
कलक्टर (Collector) ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे जिसके बाद अब तक कुल 27 लाख 5 हजार 486 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं । मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 4 लाख 10 हजार 303, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 5 लाख 38 हजार 38, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 5 लाख 38 हजार 38, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 40 हजार 476, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 4 लाख 74 हजार 346 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं। वहीं, महंगाई राहत कैंप में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 1 लाख 42 हजार 168, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 2 लाख 30 हजार 25, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2 लाख 18 हजार 240, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 92 हजार 241, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 21 हजार 611 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 1 लाख 44 हजार 124 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 20 हजार 705, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 27 हजार 431, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 27 हजार 431, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 2 हजार 66, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 24 हजार 218, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 7 हजार 414, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 16 हजार 234, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 11 हजार 15, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 7 हजार 156, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 454 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
