Worker died
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे श्रमिक की गिरने से मौत हो गई। पुलिस (Police) के अनुसार केसुलाल (30) पुत्र रामलाल मीणा निवासी पिपलिया धरियावद 6 मई को मजदूरी कर शराब के नशे में घर की तरफ जा रहा था। प्रतापनगर चौराहे से अम्बेरी चौराहे पर दुकानों के सामने अचानक सिर के बल गिर गया। गंभीर घायलावस्था में एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल शक्तिसिंह शक्तावत ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
Next Story