Acharya Mahashraman
मुंबई । चातुर्मास के लिए मुंबई (Mumbai) की ओर अग्रसर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण 8 जून को विरार पहुंचेंगे। मुंबई के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले विरार उपनगर में उनका एक दिवसीय प्रवास रहेगा। तेरापंथी सभा विरार के मंत्री अजयराज फुलफगर ने बताया कि सभाध्यक्ष रमेश हिंगड़ व संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महिला मंडल व ज्ञानशाला की महिलाएं प्रवेश के दौरान गणवेश में उपस्थिति दर्ज करेंगी। महिला मंडल द्वारा व्यवस्थाओं में सहयोग देने के लिए कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। युवक परिषद् अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने बताया कि परिषद् की टीम सभा के नेतृत्व में महावीर धाम से विवा कालेज तक धवल सेना की विहार सेवा, रैली, सत्कार समारोह में सहयोगी बनेगी। सदस्यों को आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। महिला मंडल संयोजिका हेमा सिंघवी, सहसंयोजिका साधना फुलफगर, लीना सोलंकी, मंजू सोलंकी, विमला डांगी, कमला हिंगड़, किरण हिंगड़, किशोर मंडल संयोजक दर्शन सोलंकी, सहसंयोजक पीयूष धाकड़, सहप्रभारी मेहुल चोरडिया टीम के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। कन्यामंडल संयोजिका मयूरी सोलंकी, संयोजिका निकिता चौहान, डॉली हिंगड़, प्रभारी मनीषा वडाला, श्रेया हिरण टीम के साथ सक्रिय हैं।
आयोजन को लेकर सभाध्यक्ष रमेश हिंगड़, निवर्तमान अध्यक्ष तेजराज हिरण, पूनमचंद हिरण, नरेश बोहरा, उपाध्यक्ष उदयलाल बोहरा, गणेशलाल सोलंकी, सुखलाल चौहान, रमेश झोठा, राकेश परमार, लक्ष्मीलाल डांगी, कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी, विनोद हिंगड, राजकुमार हिरण, मीडिया प्रभारी राजेश सोलंकी, प्रचार मंत्री विनोद बाफना, दिनेश सिंघवी, ज्ञानशाला प्रभारी मनोज हिंगड़, पंकज हिरण, भिक्षु भक्ति मंडल प्रभारी दिनेश सिंघवी, मदनलाल धाकड, यशवंत सांखला, भगवती राठोड, हितेश हिंगड, प्रदीप बडाला, हितेश हिरण, कल्पित धोका, शंकरलाल दुग्गड, मनीष खाव्या, तुलसी बम्ब, संतोष बाफना, भगवती सिंघवी, विशाल बैंगानी, ख्यालीलाल धाकड, नरेन्द्र नाहटा, संजय धाकड, विनय फुलफगर, गौतम ढालावत, भगवतीलाल सोलंकी, जीवराज सांखला, रोशनलाल धाकड, अर्जुनलाल छाजेड, फूलचंद चोरडिया, खेमराज हिरण, मांगीलाल बोहरा, कन्हैयालाल हिंगड, तनसुख डांगी, मोतीलाल बदामिया, युवक परिषद् अध्यक्ष हेमंत धाकड़, उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, हितेश हिंगड, मंत्री विजय धाकड़, अंकित डांगी, कोषाध्यक्ष संतोष हिरण, विवेक सांखला, नरेश बोहरा, जय राठौड, विकास हिरण, पंकज हिरण, प्रवीण छाजेड़, हितेश हिरण, सचिन चोरडिया, राजकुमार हिरण, चंद्रप्रकाश धाकड़, संजय सोलंकी, अशोक धाकड, राकेश परमार, गौतम धाकड़, संजय धाकड़, राजू कोठारी, भावेश चौरडिया, अमृत धाकड़, अक्षय बोहरा, महावीर दुग्गड, हितेश कोठारी, सतीश धोका, मनीष बाफना,राकेश परमार, विनोद कोठारी, विनोद हिंगड, विनोद बाफना, सुखलाल चौहान, भंवरलाल परमार आदि सक्रिय हैं।
विरार सभाध्यक्ष रमेश हिंगड़ के अनुसार गुरुदेव 7 जून को विरार हाईवे पर महावीर धाम में प्रवास करेंगे। 8 जून को महावीर धाम से उनकी अगवानी करते हुए विरार के श्रावक साथ चलेंगे। मकवाना काम्प्लेक्स विरार पूर्व से स्कूली बच्चों, ज्ञानशाला के बच्चों के साथ रैली विरार पश्चिम स्थित विवा कालेज पहुंचेगी। जहा प्रात:कालीन कार्यक्रम में ज्ञानशाला की प्रस्तुति, गुरूदेव का प्रवचन, अतिथि सत्कार सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में विधायक हितेंद्र ठाकुर क्षितिज ठाकुर एवं विभिन्न समाज के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। शाम को विरार के प्रवासी समाज की संस्थाओं द्वारा गुरुदर्शन कार्यक्रम होगा। साध्वी प्रमुखा एवं साथ चल रहे सभी साध्वियों के सिंघाड़े तेरापंथ भवन विरार में रहेंगे। रात्रि विश्राम के बाद आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ नालासोपारा के लिए विहार करेंगे।
विरार प्रवास में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संयोजक रमेश हिंगड़, अजयराज फुलफगर, विनोद कोठारी, लक्ष्मीलाल डांगी, राकेश परमार, जय राठौड़, विकास हिरण, प्रदीप वडाला, राजेश सोलंकी, तेजराज हिरण, विनोद हिंगड़, सुखलाल चौहान, नरेश बोहरा, विशाल बैंगानी, संतोष हिरण, मनोज हिंगड़, विनोद बाफना, भगवती सोलंकी, विवेक सांखला, हेमा सिंघवी, मयूरी सोलंकी, परिता राठौड़ आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Editorial

Editorial

Next Story