✕
पुलिस पर हमला कर हथियार लूटने वाले रणिया गैंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की कोटड़ा थाना पुलिस (Thana police) ने कुख्यात अपराधी रणिया को पकड़ने गई माण्डवा थाना पुलिस पर रणिया गिरोह के सदस्यों द्वारा फायरिंग और पथराव कर जानलेवा हमला कर थानाधिकारी से पिस्टल व एक एसएलआर लूटने में तीसरे आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिसे न्यायालय (Court) में पेश किया जहां से रिमाण्ड पर प्राप्त किया गया। थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को माण्डवा थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कुख्यात अपराधी रणिया को पकड़ने के लिए कूकावास उसके गांव गई थी, जहां पर रणिया ग
_202305101527223455.jpg)
x
_202305101527223455.jpg)
उदयपुर : जिले की कोटड़ा थाना पुलिस (Thana police) ने कुख्यात अपराधी रणिया को पकड़ने गई माण्डवा थाना पुलिस पर रणिया गिरोह के सदस्यों द्वारा फायरिंग और पथराव कर जानलेवा हमला कर थानाधिकारी से पिस्टल व एक एसएलआर लूटने में तीसरे आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिसे न्यायालय (Court) में पेश किया जहां से रिमाण्ड पर प्राप्त किया गया। थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को माण्डवा थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कुख्यात अपराधी रणिया को पकड़ने के लिए कूकावास उसके गांव गई थी, जहां पर रणिया गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने पुलिस फायरिंग करते हुए पथराव किया, जिससे थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटे आई। रणिया गिरोह के सदस्यों ने थानाधिकारी से पिस्टल व एक एसएलआर छीन ली और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान अपराधी रणीया एवं उसके पुत्र झाला उर्फ जालम चंद एवं खातरू एवं उनके साथी होमा, मुकेश, सरवण, ईश्वर तथा रणिया की पत्नी काली एवं खातरू की पत्नी काली सहित तीन दर्जन बदमाश थे। इस पर पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर पूर्व में 1 मई को श्रवण पुत्र समाराम बुम्बड़िया निवासी खारा कुपिया को वेरा कातरा के रास्ते से गुजरात भागते हुए को गिरफ्तार किया था । 4 मई को दूसरे गुर्गे मुकेश उर्फ टीटा को मांडवा में सिरोही बोर्डर के समीप खापा के जंगलो से गिरफ्तार किया था, जो रिमाण्ड पर है।
इस मामले में माण्डवा थानाधिकारी अशोक सिंह, एएसआई वेलाराम, कालुलाल परमार, हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल चन्द्रकुमार, हरेन्द्र, विशनाराम, लोकेश रायकवाल, अर्जुनराम, अशोक, विनोद, विकास, मनीष, कृष्ण कुमार ने सिरोही बॉर्डर गुजरात बॉर्डर, थाना कोटडा व मांडवा के क्षेत्रो के जंगलो मे दबिश देकर करमा पुत्र नानिया निवासी आड़ावेला कूकावास को कोटडा से देलवाड़ा गुजरात जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। आरोपी करमा और पूर्व में गिरफ्तार मुकेश उर्फ टीटा को न्यायालय में पेश किया जहां से मुकेश उर्फ टीटा को जेल भेज दिया और करमा को 11 मई तक रिमाण्ड पर प्राप्त किया है। आरोपी करमा के खिलाफ मारपीट, उद्वापन, लुट, चौरी, जानलेवा हमला एवं डकेती सहित 8 मामले पूर्व में दर्ज है। करमा वर्ष 2008 से रणिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस के अनुसार करमा घटना के बाद खापा, कुकावास, आंजनी के जंगलो मे छुपता रहा। गत रात्री को कोटडा के रास्ते से अपने ससुराल धोई गुजरात जाते हुए पुलिस टीम ने दबोचा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
