✕
धूमधाम से हुई राजेश्वर महादेव की प्रतिष्ठा
By EditorialPublished on
रावजी का हाटा स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर (Rajeshwar Mahadev Temple) में मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही विधि-विधानपूर्वक धूमधाम से मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई एवं मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजक राजकुमार जैन ने बताया कि रावजी का हाटा में अतिप्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर का क्षेत्रवासियों के आग्रह पर जीर्णोद्धार कराया गया और महादेव जी की प्रतिमा की विधि- विधान अनुसार प्रतिष्ठा की गई।
_202305101342469176.jpg)
x
उदयपुर : रावजी का हाटा स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर (Rajeshwar Mahadev Temple) में मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही विधि-विधानपूर्वक धूमधाम से मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई एवं मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजक राजकुमार जैन ने बताया कि रावजी का हाटा में अतिप्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर का क्षेत्रवासियों के आग्रह पर जीर्णोद्धार कराया गया और महादेव जी की प्रतिमा की विधि- विधान अनुसार प्रतिष्ठा की गई। पंडित नरेश श्रीमाली के नेतृत्व में पांच पंडितों द्वारा सुबह शुभ मुहूर्त में सवा दस से प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ किया गया एवं मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की प्रतिष्ठा के सभी विधियों को पूर्ण कराया। प्रतिष्ठा के बाद भगवान का अभिषेक करा भव्य श्रृंगार धराया गया। महिलाओं ने भगवान शिव के भजन- कीर्तन किया। यज्ञ में 11 दम्पतियों एवं क्षेत्रवासियों ने यज्ञ में पूर्ण आहुतियां दी। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया, तत्पश्चात् भगवान की महाआरती की गई। समारोह का समापन सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
