Organization of meeting on enrollment
झुंझुनूं : नए सत्र के लिए राजकीय विद्यालयो (State schools) में नामांकन वृद्धि के लिए विशेष प्रयासों के तहत मंगलवार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) टोंक छीलरी नवलगढ़ में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजू नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता सम्बलन अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल एपीसी समग्र शिक्षा झुंझुनू ने स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें न केवल ग्रीष्मावकाश के पहले के कार्य दिवसों में अपितु ग्रीष्मावकाश के दौरान भी लगातार अभिभावकों के संपर्क में रहकर घर-घर जाकर नामांकन वृद्धि के लिए प्रयास करने होंगे। इसके लिए हमें सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। हम योजनाबद्ध तरीके से हमारे राजकीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम, शिक्षकों की योग्यता, विद्यालय में मिलने वाली भौतिक सुविधाएं तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत होने पर मिलने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृती व अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का प्रचार प्रसार करना होगा। हम अगर हमारी योजनाओं व शिक्षकों की योग्यताओं का भी अभिभावकों तक सही तरीके से मैसेज पहुंचा दें तो निश्चित रूप से हमें नामांकन वृद्धि में सफलता मिलेगी। मीटिंग के दौरान सदस्यों से भी सुझाव लिए गए तथा आगामी सत्र के लिए न केवल नामांकन वृद्धि बल्कि विद्यालय के भौतिक विकास के लिए भी एक प्रभावी योजना बनाने का निर्णय किया। प्रधानाचार्य नेहरा ने गत पांच वर्षों में विद्यालय में हुए भौतिक विकास व परीक्षा परिणाम में गुणात्मक और मात्रात्मक प्रगति से अवगत करवाया तथा इसका श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों, जागरूक अभिभावकों व अनुशासित विद्यार्थियों को दिया। ग्रामीण क्षेत्र में विज्ञान संकाय वाले इस विद्यालय ने अभिभावकों में अपना विश्वास जमाया है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, विज्ञान मेला व खेलों में हमारे विद्यार्थी जिला व प्रदेश स्तर पर कई बार अच्छा प्रदर्शन कर सम्मानित हो चुके हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब भी सहयोग मांगते है तो ग्रामवासी व अभिभावक विद्यालय विकास के लिये तैयार रहते हैं। आगामी वर्षों में हम भौतिक विकास के रूप में भी विद्यालय को अच्छा स्वरूप प्रदान करने में सफल होंगे। इस अवसर पर राज्यश्री तेतरवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, मोनिका, अपर्णा, महावीर प्रसाद, ताराचंद डूडी, सतीश कुमार, रामलखन सैनी, जीवन राम, रमेश चंद्र, मनोज कुमार और संदीप कुमार कनिष्ठ सहायक उपस्थित उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story