Prana Pratishtha of the temple
उदयपुर : शहर के हिरणमगरी सेक्टर 5 शांतिनगर में राडाजी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा (Prana Pratishtha of the temple) के साथ ध्वजा दंड एवं कलश चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पूरे क्षेत्र में हाथी घोड़ों सहित शोभायात्रा निकाल कलश एवं ध्वजा दंड को विधि विधान से मन्दिर (Temple) पर स्थापित करवाया । मन्दिर के पुजारी लौकेश गौड़ एवं विष्णु पटेल ने बताया की इस अवसर पर लकडवास मोटा देवरे के पुजारी वालुराम डांगी, गोपाल पटेल, नारायण पटेल, हिरालाल डांगी, प्रेमचंद पटेल, बाबूलाल बंजारा, ओम राव, ज्ञानसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story