✕
पार्क में गए बुजुर्ग दम्पती का फोन चोरी
By EditorialPublished on
शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दम्पती ने अज्ञात चोर के खिलाफ पार्क में से उनका फोन चोरी (Phone Stolen) करने का मामला दर्ज करवाया है

x

उदयपुर, नगर संवाददाता | शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दम्पती ने अज्ञात चोर के खिलाफ पार्क में से उनका फोन चोरी (Phone Stolen) करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बनवारी लाल पुत्र मोतीलाल अग्रवाल निवासी केशवनगर यूनिवरसिटी रोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी मंजू के साथ हमेशा की सुखाड़िया मेमोरियल पार्क में घूमने गया था, जहां पर घूमने के बाद दोनों पौने 10 बजे एक बैच पर बैठकर बातें कर रहे थे कि इसी दौरान एक युवक तेजी से आया और बैंच पर रखे दोनों के फोन उठाकर फरार हो गया।
Next Story
Related News
X

