✕
मानसून के पहले कमिश्रर ने किया नालों की साफ सफाई का निरीक्षण
By EditorialPublished on
मीरा भाईंदर नगर निगम (Mira-Bhayandar Municipal Corporation) आयुक्त एवं प्रशासक दिलीप ढोले महाजनवाड़ी नाला, मीरा गावथन में बापा सीताराम के नाला महाविष्णु मंदिर के तालाब व नाले, पेनकरपाड़ा स्थित खोडियार नगर के नाले, सुंदर नगर के नाले और रेलवे पैरेलल के नाले का निरीक्षण किया ।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई । मीरा भाईंदर नगर निगम (Mira-Bhayandar Municipal Corporation) आयुक्त एवं प्रशासक दिलीप ढोले महाजनवाड़ी नाला, मीरा गावथन में बापा सीताराम के नाला महाविष्णु मंदिर के तालाब व नाले, पेनकरपाड़ा स्थित खोडियार नगर के नाले, सुंदर नगर के नाले और रेलवे पैरेलल के नाले का निरीक्षण किया ।
इस दौरान अपर आयुक्त संभाजी पनपते, नगर अभियंता दीपक खम्बित, कार्यपालन यंत्री नितिन मुक्ने, सहायक आयुक्त सचिन बचाओ, उपयंत्री, अवर अभियंता एवं सफाई निरीक्षक उपस्थित थे। कमिश्नर ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि नालों/ सीवरों की साफ सफाई के बाद किनारे पर रखे कीचड़ को थोड़ा सुखाकर तुरंत उठा लिया जाए। निर्माण विभाग को इस संबंध में सड़क / नाली निर्माण के किनारे पड़े मलबे को तत्काल उठाने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर कच्चे नाले खोदे जा रहे हैं और नालों का निर्माण किया जा रहा है, उनकी सूची तत्काल प्रस्तुत करे। जिस वार्ड में नाले की सफाई का कार्य चल रहा है, वहां के सभी सफाई निरीक्षकों को नियमित नाले की सफाई की समीक्षा के निर्देश दिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
