Jinagar Social Service Organization Gangapur
गंगापुर : जीनगर समाज सेवा संस्था गंगापुर (Jinagar Social Service Organization Gangapur) की बैठक हुई जिसमें ओमप्रकाश जीनगर (बोराणा) को पाँच वर्ष के लिए जीनगर समाज गंगापुर का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में समाज विकास (Social development) के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। भामाशाह हजारीमल डाबी, रमेश परिहार, कन्हैयालाल परिहार, दीपक, लक्की परिहार का समाज की ओर से सम्मान किया गया। बैठक में एडवोकेट मदनलाल जीनगर, जगदीश चंद्र सोलंकी, पंकज जीनगर, जगदीश चंद्र बोराणा, शोभा लाल जीनगर, अर्जुन जीनगर, चैनसुख जीनगर, राजेश डाबी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिव लाल जीनगर, कृष्ण गोपाल जीनगर, कालूराम जीनगर, पारसमल जीनगर, केवल चंद जीनगर, रामेश्वर जीनगर, अमित जीनगर, हिमांशु जीनगर व समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story