✕
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान एवं जागृति कार्यक्रम आयोजित
By EditorialPublished on
रेड अतिथि क्रॉस सोसायटी (Red Guest Cross Society), अलवर द्वारा चिकित्सा विश्व रेड क्रॉस दिवस (Medical world red cross day) के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर (Blood donation camp) एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 08 मई 2022 को प्रातः 9.15 बजे रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेन्टर (Charitable Blood Center) अलवर में आयोजित किया गया। जिसके संयोजक रेड क्रॉस सोसाइटी यूथ क्लब के चेयरमैन शशांक झालानी थे कार्यक्रम में कुल 11 यूनिट स्वेच्छिक रक्तदान किया गया।
_202305101606068599.jpg)
x
_202305101606068599.jpg)
अलवर : रेड अतिथि क्रॉस सोसायटी (Red Guest Cross Society), अलवर द्वारा चिकित्सा विश्व रेड क्रॉस दिवस (Medical world red cross day) के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर (Blood donation camp) एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 08 मई 2022 को प्रातः 9.15 बजे रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेन्टर (Charitable Blood Center) अलवर में आयोजित किया गया। जिसके संयोजक रेड क्रॉस सोसाइटी यूथ क्लब के चेयरमैन शशांक झालानी थे कार्यक्रम में कुल 11 यूनिट स्वेच्छिक रक्तदान किया गया। 8 मई की शाम को 6 बजे आई.एम.ए. हॉल अलवर में जागृति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर डॉ. सुनील चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के चार्टर सेक्रेटरी एस. के. शर्मा संरक्षक हरीश कालरा आई एम ए सचिव डॉ. विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. एस. सी. मित्तल ने की। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर ब्रांच के सचिव डॉ. रूप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. बाबू झालानी मेडिकल डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र जैन भी मंचासीन रहे ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेशजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया तद्पश्चात पधारे हुए अतिथियों का सम्मान भी पुष्पमाला एवं दुपट्टे द्वारा किया गया !
कार्यक्रम के प्रारंभ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर की ब्रांच द्वारा किये गए इस वर्ष के कार्यों को सदन के समक्ष एक डोक्युमेंटरी द्वारा डॉ. कुमुद द्वारा दिखलाया गया जिसकी सभी ने काफी सरहाना की । स्वागत उद्बोधन इंडियन | रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल ने करते हुए अलवर ब्रांच द्वारा बेहतरीन कार्यो के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए हौसलाअफजाई करी ख़ास तौर पर फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग को लेकर प्रशिक्षको डॉ. रूप सिंह जी, डॉ. कौशल सिंह, डॉ. कुमुद गुप्ता इत्यादि को बेहतरीन प्रशिक्षण देने हेतु प्रतीक चिन्ह देकर धन्यवाद व्यक्त किया ! इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ब्रांच सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता द्वारा राजस्थान में सबसे ज्यादा प्रशिक्षार्थियो को फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग दिलवाकर दूसरा स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया वही यूथ चेयरमैन शशांक झालानी को भी सबसे ज्यादा यूथ द्वारा सामजिक एक्टिविटी हेतु सम्मानित किया गया सचिव डॉ. रूप सिंह जी ने सदन के समक्ष अपना उद्बोधन द्वारा कार्यों की रिपोर्ट पेश की।

Editorial
Next Story
Related News
X
