Ambani overtakes Zuckerberg again
नई दिल्ली : दुनिया के अरबपतियों (Billionaires) की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बार फिर फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Facebook CEO Mark Zuckerberg) को पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी 13वें से 12 वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं।
मुकेश अंबानी की दौलत में सोमवार को 1.04 अरब डॉलर की बढ़ोतरी से उन्हें एक स्थान की बढ़त मिली। अब उनके पास अब 85.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि, जुकरबर्ग के पास 85.5 अरब डॉलर का नेटवर्थ है । अडानी 21वें स्थान से लुढ़क कर 23वें स्थान पर आ गए हैं।
हिंडनबर्ग (Hindenburg) की चोट के चलते उन्होंने इस साल अब तक 63.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों की पिटाई के चलते अडानी के नेटवर्थ में 4.78 अरब डॉलर की सेंध लग गई।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के टॉप-10 अरबपतियों में पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इनके पास कुल 208 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल अब तक उन्होंने 46 अरब डॉलर अपनी संपत्ति में जोड़ा और कमाई में भी नंबर वन बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर एलन मस्क हैं। इनके पास 170 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल इनकी दौलत में अब तक 33.1 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल अबत 22.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उनका नेटवर्थ 130 अरब डॉलर है।
चौथे नंबर पर भी एक अमेरिकी ही है। बिल गेट्स (Bill Gates) 125 अरब डॉलर के साथ इस पोजीशन पर हैं। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 16.3 अरब डॉलर की वृद्धि हो चुकी है। पांचवें पर अमेरिका के प्रसिद्ध निवेश वॉरेन बफेट हैं। इनकी कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है और इस साल अब तक 6.78 अरब डॉलर कमा चुके हैं। लैरी एलिशन 109 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं और इस साल अबतक उनकी संपत्ति में 17.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
स्टीव वॉल्मर 108 अरब डॉलर के सातवें स्थान पर हैं। इनकी भी कमाई में 21.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लैरी पेज 99.4 अरब डॉलर के साथ आठवें पर हैं और इस साल उन्होंने अपने नेटवर्थ में 16.4 अरब डॉलर जोड़ा है।
सर्गी ब्रिन नौवें स्थान पर हैं। उनके पास 95 अरब डॉलर की संपत्ति है। इन्होंने भी इस साल 16.4 अरब डॉलर जोड़ा है । टॉप-10 में अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा है। दसवें नंबर पर फ्रांस की फ्रेचिंस बीटनोकोर्ट मायर्स हैं, जिनके पास 94 अरब डॉलर की संपत्ति है और इनकी कमाई इस साल 22.5 अरब डॉलर है।

Editorial

Editorial

Next Story