✕
प्रेम प्रसंग के शक में 12 वर्षीय लडकी की हत्या
By EditorialPublished on
ठाणे जिले में एक शख्स ने अपनी 12 वर्षीय बहन की प्रेम प्रसंग होने के शक में कथित रूप से प्रताड़ित करके हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को अस्पताल लाए जाने के बाद 30 वर्षीय आरोपी

x

मुंबई (प्रा.सं.) । ठाणे जिले में एक शख्स ने अपनी 12 वर्षीय बहन की प्रेम प्रसंग होने के शक में कथित रूप से प्रताड़ित करके हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को अस्पताल लाए जाने के बाद 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़ित लड़की अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी, क्योंकि उसकी मां का देहांत हो चुका था और उसके पिता उनके गृहनगर में रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शक हुआ कि लड़की का प्रेम प्रसंग है जिसके चलते वह उसे कथित रूप से परेशान करने लगा। उन्होंने कहा कि आरोप है कि व्यक्ति ने गर्म चिमटे से उसके शरीर को दाग कर उसे प्रताड़ित किया । अधिकारी के मुताबिक, चार दिन तक वह उसे प्रताड़ित करता रहा और आखिर में लड़की ने दम तोड़ दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
