PM  Shahbaz Sharif
इस्लामाबाद : इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif) का पहला बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि इमरान खान कानून व्यवस्था में बाधा डाल रहे थे। शहबाज ने कहा कि वह लगातार सफेद झूठ और गलतबयानी करते रहे हैं। पाकिस्तान के अहम संस्थानों पर इमरान खान हमला कर रहे थे। इससे पहले इस्लामाबाद के आईजी ने इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि उन्हें पहले ही जमीन घोटाले के केस में नोटिस (Case Notice) जारी किया गया था, लेकिन वह जांच से नहीं जुड़े। अंत में उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया।
इमरान की गिरफ्तारी (Arrest)
की तैयारी पहले ही कर ली गई थी और इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दी गई थी। इमरान खान के अलावा उनके 30 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी से देश भर में उबाल है। इस बीच उनकी पार्टी पीटीआई ने समर्थकों से अपील की है कि वे तुरंत लाहौर के लिबर्टी चौक पहुंचें। वहीं लाहौर के ही जमान पार्क में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं, जहां इमरान खान का घर है। कुछ जगहों पर इमरान खान के समर्थकों ने सड़कें जाम की हैं और आग लगाकर प्रदर्शन किए हैं। साफ है कि पाकिस्तान के हालात बिगडने की ओर हैं और यदि नियंत्रण नहीं हुआ तो फिर समस्या हो सकती है। शहबाज शरीफ ने इमरान की गिरफ्तारी पर कहा कि वह हमेशा डराने धमकाने की राजनीति करते हैं। खबर है कि इमरान खान के बाद उनके 30 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच गिरफ्तारी के बाद इमरान खान का बयान सामने आया है, जो हाई कोर्ट जाने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा कि यह साफ हो जाना चाहिए कि देश में लोकतंत्र दफन हो गया है। यह भी हो सकता है कि अब कभी मुझे आपसे मुखातिब होने का मौका ही ना मिले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कौम मुझे 50 सालों से जानती है। मैंने ना कभी संविधान के खिलाफ काम किया और ना ही कानून तोड़ा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि मैं आजादी की लड़ाई से पीछे हट जाऊं। इमरान खान ने कहा कि यह चोरों का टोला हम पर हावी हो जाए और हम इनकी हुकूमत को स्वीकार कर लें।
Editorial

Editorial

Next Story