Sanjay Raut
मुंबई : शिवसेना (Shivsena) (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को कर्नाटक (Karnataka) में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के लिए प्रचार करने को कहा है। राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सीएम और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के लिए प्रचार करना चाहिए | महाराष्ट्र एकीकरण समिति कर्नाटक में बेलगाम -करवार बेल्ट के 865 "मराठी भाषी" गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए कई दशकों से एक आंदोलन चला रहा है। साथ ही जिले में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, "मैं महाराष्ट्र एकीकरण समिति के लिए वोट मांगने के लिए कर्नाटक में मराठी भाषी क्षेत्रों में जा रहा हूं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस को भी बेलगाम जाना चाहिए और एमईएस के लिए प्रचार करना चाहिए। राउत ने दावा किया कि वहां स्थिति अलग है क्योंकि बीजेपी वहां पर एमईएस को हराने के लिए बेलगाम गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वे मराठी लोगों को हराने गए हैं। राउत ने कहा कि सीएम शिंदे का दावा है कि उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा आंदोलन में भाग लिया था। इस संबंध में राउत ने कहा कि यदि सीएम शिंदे ने वास्तव में वास्तव में ऐसा किया था, तो उन्हें अभी भी बेलगाम में एमईएस के लिए प्रचार करने के लिए बेलगाम में होना चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story