Delivery
उदयपुर : जिले के गोगुंदा उपखंड क्षेत्र के सायरा पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित पीएससी पर एक आदिवासी महिला से प्रसव करवाने के बाद रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भानपुरा के टिपरी तलाई निवासी प्रसुता लक्ष्मी बाई पत्नी भूराराम गमेती को घर पर ज्यादा प्रसव पीड़ा होने पर उसके ससुर कालूराम सहित परिजन उसे सायरा पीएससी लेकर पहुंच, जहां नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff) पुष्पा द्वारा लक्ष्मी बाई का प्रसव कराया गया। प्रसव करवाने के बाद नर्सिंग स्टाफ पुष्पा द्वारा 800 रूपए की मांग की गई। परिवार गरीब था और उसने देने से मना कर दिया जिसके बाद पुष्पा द्वारा परिवार पर दबाव बनाया गया अगर पैसे नहीं दिए तो उसी छुट्टी नहीं दी जाएगी। जिसके बाद लक्ष्मी देवी के ससुर ने कहीं से जुगाड़ करके नर्सिंग कर्मी पुष्पा को 800 रूपए दिए। इसके बाद लक्ष्मीबाई को छुट्टी दी गई। बीसीएमओ से बात हुई उन्होंने बताया की सोमवार को स्वयं मौके पर जाकर जांच करूंगा। उसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। एक तरफ इंचार्ज निरमा दायमा नर्सिंग कर्मी को बचाती दिखी हैं। इससे अधिकारियों की भी सहमति नजर आ रही है, जबकि पूर्व में भी लोगों ने अन्य नर्सिंगकर्मी जो की सरकारी कर्मचारी होते हुए भी निजी क्लीनिक संचालित कर रहा हैं। उसकी ड्यूटी को लेकर शिकायत हो चुकी हैं।
इनका कहना है
सोमवार को स्वयं मौके पर जाकर मरीज से पूछताछ कर जांच की जाएगी। उसके बाद कठोर कार्रवाई करेंगे। डॉ राम सिंह मीणा, बीसीएमओ गोगुंदा
Editorial

Editorial

Next Story