✕
टैक्स बढ़ोत्तरी पर जनविरोध से मनपा ने कदम पीछे लिये
By EditorialPublished on
तमाम राजनीतिक दलों के विरोध के मद्देनजर मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) ने पानी, सड़क और अन्य टैक्सेस (Tax) को वापस ले लिया है

x

मुंबई । तमाम राजनीतिक दलों के विरोध के मद्देनजर मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) ने पानी, सड़क और अन्य टैक्सेस (Tax) को वापस ले लिया है। मनपा आयुक्त सह प्रशासक दिलीप ढोले ने 13 मार्च को वर्ष 2023-24 के लिये 2174 करोड़ रुपये का मनपा बजट (Municipal Budget) पेश किया था जिसमें उन्होंने नागरिकों पर अतिरिक्त टैक्सेस लागू नहीं किये थे। लेकिन 28 मार्च को मनपा ने सीधे 48 प्रतिशत टैक्स लागू कर दिये जिसमें पानी किराये में 23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 10 से 15 प्रतिशत तक नया वॉटर बेनिफिट टैक्स (Tax) शामिल था। साथ ही 10 प्रतिशत तक रोड टैक्स और 0.50 प्रतिशत फायर टैक्स का बोझ भी मीरा भायंदर की जनता पर लाद दिया गया था। राजनीतिक दलों ने बजट के बाद लागू इस टैक्स के अतिरिक्त बोझ को अवैध करार देते हुये इसका जोरदार विरोध करना शुरु कर दिया था। सभी राजनीतिक दलों के जोरदार विरोध-प्रदर्शन के चलते ही अब मनपा को अपने कदम पीछे लेने पड़े हैं।
Next Story
Related News
X

