✕
पंचकल्याणक महोत्सव में जन्म कल्याणक मनाया गया
By EditorialPublished on
आचार्य पुलक सागर महाराज ससंघ एवं प्रणाम सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जन्मकल्याणक में प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन एवं श्रेयांस उपाध्ये के मार्गदर्शन में जलाभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई। इसके बाद जन्म कल्याण के कार्यक्रम आरंभ हुए।

x

मुंबई । आचार्य पुलक सागर महाराज ससंघ एवं प्रणाम सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जन्मकल्याणक में प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन एवं श्रेयांस उपाध्ये के मार्गदर्शन में जलाभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई। इसके बाद जन्म कल्याण के कार्यक्रम आरंभ हुए।
तीर्थंकर बालक के जन्म अवसर पर इंद्राणियो ने नृत्य प्रस्तुत किया। जन्म कल्याणक के अवसर पर आचार्य पुलक सागर ने कहा कि हमें अपने आप से जीतना चाहिए। हम 84 लाख योनियों में भटक रहे हैं, बेहताशा भाग रहे हैं, लेकिन हमें अपनी मंजिल का पता नहीं है। ऐसा प्रयास करें कि हम इस प्रतिष्ठा से कुछ नहीं तो कम से कम सम्यक दर्शन लेकर जाएं। तन की शुद्धि से ज्यादा मन की शुद्धि पर ध्यान दें। इसके पूर्व रात्रि में गर्भ कल्याणक पूर्वार्ध की क्रियाएं की गई जिसमे सोलह स्वप्न, अष्टकुमारियों द्वारा मां की सेवा इत्यादि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में हीरालाल कचरावत, मांगीलाल रांटिया, लालचंद विदाला, शांतिलाल भिंडरिया, महावीर भिंडरीया, महावीर वकावत, पूरणमल विदाला, ललितप्रकाश जैन, रोशन बोहरा, गौरव घांटलिया, सन्मति महिला मण्डल लोखंडवाला महिला मंडल, ब्राह्मी महिला मण्डल की सदस्याएं सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित थे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यकारिणी के सदस्य एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के युवा प्रतिष्ठा की सफलता के लिए प्रयासरत है।

Editorial
Next Story
Related News
X
