✕
फ्लैट में स्पाई कैमरे लगाकर लडकियों को किराए देने वाला फ्लैट मालिक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर पुलिस (Police) ने एक ऐसे फ्लैट मालिक को गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिसने अपने फ्लैट के बाथरूम व बैडरूम में स्पाई कैमरे लगाकर इस फ्लैट को लड़कियों को किराए पर देता था। बाद में आरोपी अपने मोबाईल में इन युवतियों के बाथरूम व बैडरूम के वीडियो देखता था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से रिमाण्ड पर प्राप्त किया है।
_202305011714101784.jpg)
x
_202305011714101784.jpg)
उदयपुर : शहर पुलिस (Police) ने एक ऐसे फ्लैट मालिक को गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिसने अपने फ्लैट के बाथरूम व बैडरूम में स्पाई कैमरे लगाकर इस फ्लैट को लड़कियों को किराए पर देता था। बाद में आरोपी अपने मोबाईल में इन युवतियों के बाथरूम व बैडरूम के वीडियो देखता था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से रिमाण्ड पर प्राप्त किया है।
डिप्टी शिप्रा राजावत ने बताया कि एक पीड़िता ने मामला दर्ज करवाय कि बोहरा गणेश जी मंदिर रोड पर बने पार्थ कॉम्पलेक्स में स्थित फ्लैट नम्बर 401 को फ्लैट मालिक राजेन्द्र उर्फ राज पुत्र कन्हैयालाल निवासी लड्डो का मोहल्ला बस्सी चित्तौड़गढ़ हाल 407 वर्धमान कॉम्पलेक्स आईसीआईसीआई कॉम्पलेक्स नाथद्वारा राजसमंद से किराए पर लिया ।
इस फ्लैट मालिक राजेन्द्र उर्फ राज सोनी द्वारा किराएदार लड़कियों से फ्लैट में मरम्मत कराने के बहाने से उनके फ्लैट में नहीं होने का फायदा उठाकर फ्लैट के बाथरूम, बैडरूम में इलेक्ट्रोनिक उपकरणों में स्पाई कैमरे लगाकर लड़कियों के बाथरूम व बैडरूम के एकांतता के वीडियों फ्लैट में लगे इंटरनेट राउटर (Internet Router) के माध्यम से अपने के मोबाईल में ऑन लाईन देखाता था। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर डिप्टी के नेतृत्व में थानाधिकारी दर्शन सिंह, एएसआई करण सिंह, हैड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल विष्णु शर्मा, सतपाल की टीम ने आरोपी राजेन्द्र सोनी उर्फ राज सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी निवासी लड्डो का मौहल्ला बस्सी चित्तौड़गढ़ हाल 407 वर्धमान कॉम्पलेक्स आईसीआईसीआई कॉम्पलेक्स (ICICI Complex) नाथद्वारा राजसमंद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विशिष्ट न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण न्यायालय उदयपुर (Udaipur) के सामने पेश किया, जहां से आरोपी को 1 मई तक के रिमाण्ड पर प्राप्त किया गया। आरोपी खुद कम्प्यूटर कार्य व सी.सी.टी.वी. कैमरे का व्यवसाय करता है। पुलिस पूछताछ कर रही है ।
केवल युवतियों को ही देता था
प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी केवल युवतियों को ही फ्लैट किराए पर देता था, जो काम काजी होती है और बाहर की होती है। फ्लैट का किराया भी कम होने के कारण युवतियां इसे आसानी से ले लेती थी। युवतियों के काम पर जाने पर आरोपी फ्लैट में रिपेयरिंग के बहाने चाबियां प्राप्त कर स्पाई कैमरे लगा देता था जो किसी को नजर नहीं आता था। जिनके वीडियो देखता था।

Editorial
Next Story
Related News
X
