✕
राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा मन की बात पर प्रदर्शनी का आयोजन
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा अक्टूम्बर 2014 में आमजन से जुड़ने के अभिनव प्रयास मन की बात रेडियो (Mann Ki Baat Radio) कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड़ (100 Episode) के प्रसारण के उपलक्ष्य में रविवार को मन की बात, आजादी के अमृत महोत्सव और केन्द्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों पर आधारित मल्टीमीडिया डिजिटल (Multimedia digital) प्रदर्शनी सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर की ओर से राजभवन में लगाई गई।
_202305011735445396.jpg)
x
_202305011735445396.jpg)
जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा अक्टूम्बर 2014 में आमजन से जुड़ने के अभिनव प्रयास मन की बात रेडियो (Mann Ki Baat Radio) कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड़ (100 Episode) के प्रसारण के उपलक्ष्य में रविवार को मन की बात, आजादी के अमृत महोत्सव और केन्द्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों पर आधारित मल्टीमीडिया डिजिटल (Multimedia digital) प्रदर्शनी सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर की ओर से राजभवन में लगाई गई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर उदघाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे सराहा। कार्यक्रम में पीआईबी की अपर महानिदेशक रितु शुक्ला ने राजपाल महोदय को कॉपी टेबल बुक भेंट की इस बुक में मन की बात के विगत 99 संस्करणों के बारे में विवरण बताएं गया है।
प्रदर्शनी में मन की बात कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न आयाम जैसे आत्मनिर्भर भारत, हमारी विरासत हमारा गौरव, आत्मनिर्भर भारत, नारी शक्ति, स्वच्छ भारत, अन्नदाता, स्वास्थ्य के लिए योग, पर्यावरण संरक्षण, निस्वार्थ सेवाए डिजिटल इंडिया, फिट इंडिया के अलावा राजस्थान के मन की बात से जुड़े लोगों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का एक अन्य आकर्षण मन की बात बूथ रहा जहां मन की बात विशेषकर राजस्थान से जुड़े संस्करणों को आगन्तुको द्वारा सुना गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल, पीआईबी की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला दूरदर्शन के केन्द्राध्यक्ष सतीश देपाल आकाशवाणी के उप महानिदेशक मंयक अग्रवान, आकाशवाणी समाचार निदेशक नीलेश कालभोर, पीआईबी के संयुक्त निदेशक पवन फोजदार, उपनिदेशक धर्मेश भारती, दूरदर्शन समाचार के उपनिदेशक मंजु मीणा, सीबीसी के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा के अलावा सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अनेक अधिकारियो- कर्मचारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Editorial
Next Story
Related News
X
