Arvind Kejriwal
नई दिल्ली : ऑपरेशन शीशमहल के बाद दिल्ली (Delhi) की सियासत गरम है। घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर के रेनोवेशन पर हुए बेतहाशा खर्च को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। विवाद के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को खर्च का रिकॉर्ड (Record) सुरक्षित करने का आदेश दिया था। साथ ही 15 दिनों के भीतर मामले पर रिपोर्ट मांगी थी। अब आम आदमी पार्टी ने इस पर आपत्ति जताई है। पार्टी की मंत्री आतिशी ने एलजी को चिकी लिखी है। इसमें आतिशी ने बंगले के दस्तावेज जमा कराने के आदेश को असंवैधानिक करार दिया है। मंत्री ने दावा किया है कि एलजी ऐसा आदेश नहीं पारित कर सकते हैं। यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इस बीच वीके सक्सेना ने एलजी हाउस के रेनोवेशन पर 15 करोड़ रूपये के खर्च के आरोपों पर खुला चैलेंज फेंका है। उन्होंने कहा है कि राजनिवास सबके लिए खुला है। कोई भी आकर देख सकता है। ऑपरेशन शीशमहल सीएम आवास पर खर्च हुए 45 करोड़ रूपये से जुड़ा है। यह ऑपरेशन टाइम्स नाउ नवभारत ने किया है। इसमें सीएम आवास के रेनोवेशन पर अनाप-शनाप खर्च का खुलासा किया गया है। इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सत्तारूढ़ आप सरकार पर हमलावर हो गई है। अभी तक सीएम केजरीवाल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। न ही उन्होंने रेनोवेट हो चुके अपने आवास को अंदर से दिखाया है। इस बारे में पार्टी ने एक पुराना वीडियो जारी करके सिर्फ यही कहा था कि सीएम आवास में बहुत ज्यादा सीलन थी। लेकिन, इस बात का जवाब नहीं दिया गया कि इसके लिए करोड़ों के मार्बल और लाखों के पर्दे की क्या जरूरत थी। खुद केजरीवाल कुछ साल पहले तक कहते थे कि उनके लिए 4-5 कमरों का घर काफी है।
आतिशी ने संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'महल पर विवाद जारी है। इस मामले को दिल्ली में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा (BJP) ने लपक लिया है। एलजी वीके सक्सेना ने इस पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। खर्च का ब्योरा भी देने को कहा था। इसके विरोध में रविवार को आप मंत्री आतिशी मैदान में आ गई। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने एलजी वीके सक्सेना को इस बारे में चिट्ठी लिखी।
Editorial

Editorial

Next Story