✕
कांदिवली में आचार्य महाश्रमण अभ्यर्थना का आयोजन
By EditorialPublished on
शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय के सान्निध्य में आचार्य महाश्रमण अभ्यर्थना (Acharya Mahashraman Abhiarthana) कार्यक्रम तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने गुरुदेव के चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया

x

मुंबई । शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय के सान्निध्य में आचार्य महाश्रमण अभ्यर्थना (Acharya Mahashraman Abhiarthana) कार्यक्रम तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने गुरुदेव के चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया। कांदिवली सभाध्यक्ष पारसमल दुगड मंत्री अशोक हिरण, मालाड सभाध्यक्ष इंदरमल कच्छारा, विनीत सिंघवी, महिला मंडल कांदिवली की संयोजिका नीतु नाहटा आदि ने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल ने गीत का संगान किया। साध्वी प्रेरणाश्री ने मुक्तक, साध्वी मृदुयशा ने वक्तव्य, भारती सेठिया ने गीत एवं साध्वीवृंद ने भावपूर्ण संगीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में साध्वी विद्यावती ने कहा कि आचार्य महाश्रमण का वाणी संयम, इंद्रियसंयम एवं दृष्टि संयम अनुत्तर है। व्यक्तित्व आकाश के समान विशाल एवं कर्तृत्व बेजोड़ है। नेतृत्व क्षमता अनिर्वचनीय है। साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि शम, सम एवं श्रम की त्रिवेणी का नाम है महाश्रमण। महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने उनके 61 वर्षों के सफर पर प्रस्तुति दी। फाउंडेशन मंत्री मनीष कोठारी, नवनीत कच्छारा, निशा दुगड़, प्रकाश हिरण आदि की उपस्थिति रही। संचालन साध्वी प्रियंवदा ने किया।
Next Story
Related News
X

