jewellery
मुंबई । बिक्री के लिये दिये गये 63 लाख के आभूषणों का गुजरात के कारोबारी द्वारा गबन किये जाने का मामला सामने आया है। जवेरी बाजार के कारोबारी के साथ यह ठगी और गबन की वारदात हुई है। बुजुर्ग कारोबारी की शिकायत पर लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी में जी. पी. रोड इलाके में रहनेवाले कारोबारी दोशी (60) का जवेरी बाजार में स्वर्णाभूषणों की खरीद-फरोख्त का कारोबार है। आरोपी किरीट पटेल ने खुद को सूरत का कारोबारी बताते हुये शिकायतकर्ता कारोबारी दोशी से अपनी जान-पहचान बढ़ाई। एक परिचित के जरिये पटेल से दोशी की जान – पहचान हुई थी। लिहाजा दोशी ने पटेल पर भरोसा करते हुये 3 अगस्त से 11 अगस्त के दौरान 63 लाख 54 हजार 849 रुपये कीमत के हीरों के आभूषण बेचने के लिये दिये थे। इसके बाद पटेल ने ना तो आभूषणों की बिक्री कर दोशी को रकम का भुगतान किया और ना ही आभूषण लौटाये। किरीट पटेल ने दोशी के फोन का जवाब देना भी बंद कर दिया जिसके बाद दोशी ने लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Editorial

Editorial

Next Story