✕
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
By EditorialPublished on
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों (Various health awareness activities) का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
_202304081244387117.jpg)
x
_202304081244387117.jpg)
जयपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों (Various health awareness activities) का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा (Primary care) एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर (Jaipur) द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के स्थापना दिवस को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। 'हैल्थ फॉर ऑल' थीम पर मनाए जा रहे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता (Health awareness) से तमाम बीमारियों से बचाव किया जा सकता है और बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगा सकते हैं। इससे इलाज कराने में आसानी होती है और स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचाया जा सकता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में चिकिसकों द्वारा रोगियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, उपयुक्त खान-पान, साफ-सफाई रखने, तनाव व नशे से दूर रहने और संतुलित आहार-विहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आयोजित रैलियों द्वारा आमजन को जागरूक किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
