✕
20 कछुएं और पैंथर के दांत के साथ तीन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
वन विभाग की टीम (Forest department team) ने 20 कछुओं और पैंथर (Tortoises and panthers) के दांत के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Three accused arrested) किया है। आरोपी वन विभाग की टीम को एक घंटे से भी अधिक समय तक झांसा देते रहे और हर बार अलग-अलग जगहों पर बुलातें रहे।
_202304081309576972.jpg)
x
_202304081309576972.jpg)
उदयपुर : वन विभाग की टीम (Forest department team) ने 20 कछुओं और पैंथर (Tortoises and panthers) के दांत के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Three accused arrested) किया है। आरोपी वन विभाग की टीम को एक घंटे से भी अधिक समय तक झांसा देते रहे और हर बार अलग-अलग जगहों पर बुलातें रहे।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली (Delhi) क्राईम ब्यूरों को सूचना मिली कि उदयपुर में अवैध रूप से कछुओं की तस्करी की जा रही है। इस दिल्ली क्राईम ब्यूरों की टीम उदयपुर आई और वन विभाग को भी बताया, जिस पर वन विभाग की टीमों ने सहायक वन संरक्षक उदयपुर (उत्तर) के निर्देशन में टीमों का गठन किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेन्द्र सिंह एवं सभी कोका स्टाफ अलग-अलग टीमें रवाना हेकर उदियापोल बस स्टेण्ड पहुंचे, जहां पर बस स्टेण्ड से एक आरोपी महिपाल सिंह को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से करीब 20 कछुएँ (20 Turtles) मिले। आरोपी के साथ अवैध रूप से कछुओं की तस्करी करने में देबारी निवासी पवन प्रजापत पुत्र प्रकाशचन्द्र को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक पैंथर के दांत (Panther teeth) बेचने की नीयत से घूम रहा है। इस पर विभाग की टीम ने इस आरोपी से सम्पर्क साधा। हर बार टीम को अलग-अलग जगह पर बुलाता रहा। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद वन विभाग की टीम ने नगर निगम से पैंथर के दाँत की बिक्री के लिए घुम रहे महेन्द्र शर्मा पुत्र पन्नालाल शर्मा निवासी नाथद्वारा को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
